शाहाबाद: टापर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

Tuesday, April 28, 2026 - 17:49
Updated: 3 months ago
0
शाहाबाद: टापर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

शाहाबाद हरदोई। नगर के विल्कीस इन्टर कलिज मूजा गढ़ में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित मेडल और शील्ड देकर किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी अतिथियो का उत्साह के साथ स्वागत किया। बिल्कीस इन्टर कालेज की कक्षा 10 व 12 के एक दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि रुपेश कुमार वर्मा पार्षद नगर निगम शाहजहापुर ने मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। हाईस्कूल की कायनात, आशीष कुमार, नितिन कुमार, शहजिल, अंसार व इन्टरमीडिएट की इच्छा अग्निहोत्री, उन्जिला, हुदा, सृष्टि द्विवेदी आदि को सम्मनित किया। रुपेश कुमार वर्मा पार्षद ने कालेज के सभी टापर छात्र छात्राओं के उज्जल भविष्य की कामना करते हुए कहा शिक्षा से बच्चों का बहुमुखी विकास होता है। जिन छात्र छात्राओं ने टाप करके कालेज व अपने माता पिता का नाम रोशन किया . उसके लिये मेरी तरफ से बधाई । मुझे विश्वास व आशा है। आने वाले समय में इस कालेज की छात्र छात्राएं उच्च शिखर पर पहुंच कर कालेज और अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगे। प्रबन्धक शाहिद खान ने अतिथि गणों का स्वागत करते हुये कहा कि सभी कालेज के टापर छात्र छात्राओं व कालेज के स्टाप बधाई के पात्र हैं। कालेज के अध्यापक , अध्यापिकाओं ने लगन और महनत से छात्र छात्राओ शिक्षा दी है। आज बेहतरीन शिक्षा के लिये नगर में नाम है। इसके लिये मुख्यरूप से राजू सर का बहुत बड़ा योगदान है। प्रधानाचार्या अजरा नईम ने कहा सभी कालेज के टापर छात्र छात्राओं व स्टाप को बधाई देती हूँ जिन छात्र / छात्रओ ने कालेज व माता पिता का नाम रोशन किया मै उनके उज्जल भविष्य की कामना करती हूँ ।आने वाले वक्त में इस कालेज की छात्र छात्राएं नगर शाहाबाद का नाम रोशन करेगी। अध्यक्ष रिजवान अली एडवोकेट मे सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि खुशी का महोल देखने को मिल रहा है। वह सिर्फ अच्छी शिक्षा है। क्योंकि बिना शिक्षा का हम सब का जीवन अधूरा है । इसलिये शिक्षा जरूरी है शिक्षा से . हम सब ऊची ऊची बुलन्दियो पर पहुंच जाते है कालेज के टापर : छात्र / छात्राओ बधाई के पात्र है। इस मौके पर बलराम कुशवाहा, शिवम प्रजापति, नवीन निहार, अनुज कुमार, तनवीर अली, शाहिल खान, योगेश कुमार, सद्दाम खाँ, अध्यापिका साहिबा खान सदफ, अनवर, रमीजा सिद्दीकी, जोहा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User