विरासत, 5 साल पुराने मुकदमे और लम्बित मामलों का तत्काल निस्तारण किया जाये : डीएम
हरदोई (आरएनआई) आज स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वरासत, 5 साल पुराने मुकदमों और लम्बित मामलों का तत्काल निस्तारण किया जाए। 10 साल पुराने मुकदमों का निस्तारण न करने पर उन्होंने एसीओ चकबंदी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने रुख अपनाते हुए कहा कि इस माह के अन्त तक 5 साल व 10 साल पुराने मुकदमों का निस्तारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चकबन्दी की धारा 132 की पत्रावली समय से तैयार कराई जाए ताकि चकबंदी कार्य में प्रगति लाई जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, डीडीसी ज्ञानेश त्रिपाठी, एसओसी प्रकाश चन्द्र उत्तम, चकबंदी अधिकारी राजीव राणा एवं डॉ. पुनीत शर्मा, एसीओ शकील अहमद, सतेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)