वर्चुअल राजनीति में नया मोड़: कॉकरोच जनता पार्टी को चुनौती देने उतरी ऑगी जनता पार्टी, सोशल मीडिया पर छिड़ी दिलचस्प जंग
सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नई तरह की “वर्चुअल राजनीति” तेजी से चर्चा में है। व्यंग्य और मीम संस्कृति के जरिए बनाई गई Cockroach Janata Party यानी सीजेपी को अब सीधी चुनौती देने मैदान में उतर आई है Oggy Janata Party। दोनों वर्चुअल पार्टियों के बीच छिड़ी ऑनलाइन सियासी जंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग भी इसमें जमकर दिलचस्पी ले रहे हैं।
कार्टून कैरेक्टर “ऑगी” को अपना प्रतीक बनाने वाली ऑगी जनता पार्टी ने दावा किया है कि उसका मकसद केवल सवाल उठाना और “कड़वी सच्चाइयों” को सामने लाना है। ओजेपी ने सीजेपी के राजनीतिक इरादों और उसके कथित संपर्कों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सीजेपी पूरी तरह निष्पक्ष नहीं है।
दरअसल, ओजेपी ने 2024 का एक पुराना सोशल मीडिया संदेश साझा किया, जिसमें सीजेपी के संस्थापक Abhijeet Deepke ने बोस्टन रवाना होने से पहले Manish Sisodia को धन्यवाद दिया था। इसी पोस्ट को आधार बनाकर ओजेपी ने सीजेपी पर राजनीतिक झुकाव के आरोप लगाए।
ओजेपी ने अपने सोशल मीडिया अभियान में यह भी कहा कि उसका कोई छिपा राजनीतिक एजेंडा नहीं है और वह केवल जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहती है। इसी क्रम में पार्टी ने छात्रों के समर्थन में नीट पेपर लीक विवाद को भी प्रमुखता से उठाया। एक पोस्टर में “छात्रों को न्याय मिलना चाहिए” का नारा देकर अभियान चलाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिली।
वहीं ऑगी जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखे एक बयान ने भी खूब चर्चा बटोरी है। इसमें कहा गया है कि पार्टी का उद्देश्य “हर कॉकरोच को खत्म करना” है। बयान में लिखा गया कि “कोई भी कॉकरोच हो, किसी भी आकार या प्रजाति का हो, मारा जाएगा।” इसे सीजेपी की टैगलाइन “कॉकरोच नेवर डाई” का सीधा जवाब माना जा रहा है।
इन दोनों वर्चुअल पार्टियों की ऑनलाइन भिड़ंत अब सोशल मीडिया यूजर्स के लिए मनोरंजन, व्यंग्य और राजनीतिक कटाक्ष का नया माध्यम बन गई है। मीम्स, पोस्ट और कमेंट्स के जरिए लोग भी इस डिजिटल सियासी मुकाबले में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)