वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश रंजन श्रीवास्तव एवं समाजसेवी आशुतोष कुमार लाल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Monday, May 18, 2026 - 14:23
Updated: 3 months ago
0
वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश रंजन श्रीवास्तव एवं समाजसेवी आशुतोष कुमार लाल को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

हावड़ा/कोलकाता (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235, पश्चिम बंगाल द्वारा वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश रंजन श्रीवास्तव एवं समाजसेवी आशुतोष कुमार लाल के निधन पर एक शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दोनों के निधन को कायस्थ समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

कार्यक्रम में महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं झलक चैनल प्रिंट मीडिया, कोलकाता के संपादक राकेश रंजन श्रीवास्तव के छोटे भाई एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश रंजन श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। साथ ही कायस्थ महासभा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष विनय चंद लाल कर्ण के भाई एवं जमशेदपुर निवासी समाजसेवी आशुतोष कुमार लाल के निधन पर भी श्रद्धांजलि दी गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय प्रकाश रंजन श्रीवास्तव एक कुशल पत्रकार होने के साथ बेहद सरल और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे। वहीं आशुतोष कुमार लाल भी समाजसेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहते थे और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते थे। उनके निधन से पश्चिम बंगाल के कायस्थ समाज को गहरा आघात पहुंचा है।

प्रदेश अध्यक्ष विनय चंद लाल कर्ण ने कहा कि प्रकाश रंजन श्रीवास्तव और आशुतोष कुमार लाल के निधन से पूरा कायस्थ समाज मर्माहत है। इस दुख की घड़ी में महासभा उनके परिजनों के साथ खड़ी है।

राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भैया’ एडवोकेट ने कहा कि स्वर्गीय प्रकाश रंजन श्रीवास्तव ने कम समय में मीडिया जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वहीं आशुतोष कुमार लाल समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की मदद करते थे। उनका निधन समाज के लिए बड़ी क्षति है।

शोकसभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार दत्ता, प्रदेश महासचिव सुबिमल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार कर्ण, प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अजय कुमार दास, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सौरव अनुज, हिमांशु चौधरी, अमन दत्ता, नरेश कुमार लाभ सहित कई लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User