वन भूमि पर अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही, एक हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त

Tuesday, August 4, 2026 - 21:49
Updated: 1 day ago
0
वन भूमि पर अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही, एक हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त

उपवन मंडल अधिकारी नीरज निश्चल के निर्देशन में वन परिक्षेत्र गुना दक्षिण की बीट गादेर-बी के कक्ष क्रमांक आरएफ-176 अंतर्गत ग्राम बोरखेड़ा चक्क बंजारा बस्ती में बंजारा समुदाय के अतिक्रमणकारियों द्वारा वन भूमि पर अवैध निर्माण का प्रयास किया जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमले ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। 

वन विभाग की टीम ने वन भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण के प्रयास को हटाते हुए करीब 1.000 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से संबंधित क्षेत्र में कंटूर ट्रेंच खुदवाकर अतिक्रमण रोधी कार्रवाई भी की गई।

कार्रवाई में सब रेंज गादेर के डिप्टी रेंजर दुर्गेन्द्र सिंह जाट, पटवारी प्रमोद कुमार शर्मा, बीट गार्ड मानवेंद्र सिंह, राजकूपर और अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User