लश्कर एक्सप्रेस में बड़ी लूट: गुना स्टेशन आने से पहले झपट्टा मार ले उड़ा जेवरातों से भरा बैग, लाखों की चोरी

Monday, January 5, 2026 - 22:34
Updated: 7 months ago
0
लश्कर एक्सप्रेस में बड़ी लूट: गुना स्टेशन आने से पहले झपट्टा मार ले उड़ा जेवरातों से भरा बैग, लाखों की चोरी

गुना (आरएनआई) रेल यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। आगरा से मुंबई जा रही लश्कर एक्सप्रेस में एक शातिर बदमाश ने बुजुर्ग महिला यात्री के सिरहाने रखा बैग लूट लिया और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। बैग में करीब साढ़ेे सात तौला सोना, आधा किलो से अधिक चांदी और नगदी सहित लाखों का सामान था। मामला जीआरपी थाना गुना के अंतर्गत शून्य पर दर्ज कर जांच में लिया गया है।

नींद में थी महिला, बदमाश ने मारा झपट्टा

फरियादिया बेबीताई (60 वर्ष), निवासी आगरा, अपने पति बाबूराव माली के साथ ट्रेन संख्या 12162 लश्कर एक्सप्रेस के कोच एस-3 में सफर कर रही थीं। जब ट्रेन गुना स्टेशन पहुंचने से महज 10 मिनट पहले धीमी हुई, तभी घात लगाए बैठे एक अज्ञात बदमाश ने महिला के सिरहाने रखा पिंक कलर का हैंडबैग झपट लिया। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रेन से नीचे कूद गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User