राष्ट्रीय युवा दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेजों में विधिक साक्षरता शिविर, वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Saturday, January 10, 2026 - 19:54
Updated: 7 months ago
0
राष्ट्रीय युवा दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेजों में विधिक साक्षरता शिविर, वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

हरदोई (आरएनआई) राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरदोई में वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, रैली तथा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम दिनांक 10 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई द्वारा आयोजित किया गया। आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती रीता कौशिक के दिशा-निर्देश तथा अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री भूपेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर में अशोक कुमार, शिवम कश्यप एवं दिनेश कुमार द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना तथा एक सशक्त, जागरूक एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को मजबूत करना है। वक्ताओं ने विधिक साक्षरता, अधिकारों की जानकारी, अच्छी संगत, सकारात्मक सोच और उज्ज्वल भविष्य के लिए दृढ़ संकल्प के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User