रामनवमी पर मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में सजा भव्य फूल बंगला

Friday, March 31, 2023 - 14:15
0
रामनवमी पर मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में सजा भव्य फूल बंगला

वृन्दावन।वनखंडी-प्रेम गली क्षेत्र स्थित माँ अन्नपूर्णा देवी मंदिर में चल रहे चैत्र नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत नवमी के दिन माँ अन्नपूर्णा देवी का दिव्य भव्य फूलबंगला सजाया गया।साथ ही वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा हवन की पूर्णाहुति करके दुर्गा सप्तशती पाठ को विश्राम दिया गया।इसके अलावा 108 कन्या-लांगुराओं का पूजन करके उन्हें उपहार आदि प्रदान किए गये।मन्दिर के सेवायत प. बिहारी लाल वशिष्ठ ने दर्शन करने आये सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं को माँ का आशीर्वाद देकर उनके सुख-समृद्धि की मंगल कामना माँ अन्नपूर्णा देवी के चरणों में की।
पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि चैत्र नवरात्रि मां भगवती की साधना का पवित्र पर्व है।इन दिनों कन्या भोज, दुर्गा सप्तशती पाठ एवं शतचंडी महायज्ञ करने से शतगुणा अधिक फल प्राप्त होता है।इससे मां भगवती अत्यंत शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी श्रीगोपाल वशिष्ठ, मोहन गुप्ता, पंडित शिवशंकर वशिष्ठ,पंडित रामनिवास गुरुजी, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, जयगोपाल शास्त्री, कुणाल शर्मा, प्रशान्त सिंह, बिहारीलाल अग्रवाल, विनोद गुप्ता, बसंत गुप्ता, कन्हैया शर्मा आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User