यमन की राजधानी में भगदड़ मचने से 78 लोगों की मौत : अधिकारी

यमन की राजधानी सना में बुधवार देर रात वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने के कारण कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हूती के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Thursday, April 20, 2023 - 08:15
0
यमन की राजधानी में भगदड़ मचने से 78 लोगों की मौत : अधिकारी

सना, 20 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। यमन की राजधानी सना में बुधवार देर रात वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने के कारण कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हूती के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हूती द्वारा संचालित गृह मंत्रालय के अनुसार, ओल्ड सिटी में व्यापारियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब लोग एकत्र हुए थे और तभी अचानक वहां भगदड़ मच गई।

मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्देल-खलीक अल-अघरी ने आरोप लगाया कि स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना धन वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किए जाने के कारण यह हादसा हुआ।

हूती के टीवी चैनल ‘अल-मसीराह’ के अनुसार, बड़ी संख्या में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मोताहर अल-मारौनी ने बताया कि हादसे में 78 लोग मारे गए और घायलों में कम से कम 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हूती विद्रोहियों ने उस स्कूल को तुरंत घेर लिया, जहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहां पत्रकारों सहित आम लोगों को फिलहाल जाने नहीं दिया जा रहा।

हूती द्वारा संचालित गृह मंत्रालय के अनुसार, इस संबंध में अभी तक दो आयोजकों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User