महाराष्ट्र सरकार ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वी. डी. सावरकर के नाम पर रखने को दी मंजूरी

महाराष्ट्र सरकार ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर हिंदुत्व विचारक वी. डी. सावरकर के नाम पर और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी।

Wednesday, June 28, 2023 - 14:00
0
महाराष्ट्र सरकार ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वी. डी. सावरकर के नाम पर रखने को दी मंजूरी
वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक

मुंबई, 28 जून 2023, (आरएनआई)। महाराष्ट्र सरकार ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर हिंदुत्व विचारक वी. डी. सावरकर के नाम पर और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में संपन्न राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।

कैबिनेट ने बनने जा रहे वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम सावरकर के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और एमटीएचएल का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शिवडी न्हावा शेवा अटल सेतु करने का भी फैसला किया गया।

शिंदे ने पिछले महीने कहा था कि वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम सावरकर के नाम पर रखा जाएगा।

इस सी लिंक का 17 किलोमीटर तक विस्तार किया जाएगा, जो अंधेरी को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ेगा। यह तटीय रोड का हिस्सा है।

एमटीएचएल मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। इस काम के इस साल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User