भारी यातायात के कारण मध्य दिल्ली में जाम की स्थिति

राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी हिस्सों और नोएडा से मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को सोमवार को राजघाट की ओर तथा उसके बाहर अति विशिष्ट लोगों (वीआईपी) की आवाजाही के कारण भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा।

Monday, January 30, 2023 - 18:30
0
भारी यातायात के कारण मध्य दिल्ली में जाम की स्थिति

नयी दिल्ली, 30 जनवरी 2023, (आरएनआई)। राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी हिस्सों और नोएडा से मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को सोमवार को राजघाट की ओर तथा उसके बाहर अति विशिष्ट लोगों (वीआईपी) की आवाजाही के कारण भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट में राष्ट्रपिता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पुलिस के मुताबिक, आईटीओ, प्रगति मैदान और बारापुला से आने-जाने वालों को भारी यातायात का सामना करना पड़ेगा क्योंकि ये रास्ते पूरी तरह से बंद हैं।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर यात्रियों को परामर्श जारी कर इन मार्गों पर कुछ हिस्सों से बचने को कहा।

इसने ट्वीट किया, ‘‘राजघाट के पास विकास मार्ग, रिंग रोड पर विशेष यातायात व्यवस्था के कारण भारी यातायात है। कृपया इन मार्गों पर यात्रा करने से बचें।’’

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी राजघाट पर महात्मा को श्रद्धांजलि दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User