भारतीय क्रिकेटरों, अंपायरों ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में मंगलवार को होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम, अंपायरों और अधिकारियों ने सोमवार सुबह यहां प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया और तड़के होने वाली भस्म आरती में भाग लिया।

Monday, January 23, 2023 - 18:30
0
भारतीय क्रिकेटरों, अंपायरों ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की

उज्जैन, 23 जनवरी 2023, (आरएनआई)। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में मंगलवार को होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम, अंपायरों और अधिकारियों ने सोमवार सुबह यहां प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया और तड़के होने वाली भस्म आरती में भाग लिया।

मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने पीटीआई भाषा को बताया कि सुबह की आरती में हिस्सा लेने और महाकाल देवता को जल अर्पित करने वालों में वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव शामिल थे।

उज्जैन के लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया ने धार्मिक नगरी में उनका स्वागत किया।

गुरु ने कहा कि बाद में 25 लोगों के दल ने आशीर्वाद लेने के लिए महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत श्री विनीत गिरि जी महाराज के आवास का दौरा किया।

भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला में 2-0 से आगे है। तीसरा और अंतिम मैच मंगलवार को उज्जैन से लगभग 55 किलोमीटर दूर इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User