बठिंडा सैन्य अड्डे पर एक सैनिक की गोली लगने से मौत

पंजाब में बठिंडा सैन्य अड्डे पर बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना के 12 घंटे बाद एक अन्य सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई।

Thursday, April 13, 2023 - 14:00
0
बठिंडा सैन्य अड्डे पर एक सैनिक की गोली लगने से मौत

बठिंडा/नयी दिल्ली, 13 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। पंजाब में बठिंडा सैन्य अड्डे पर बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना के 12 घंटे बाद एक अन्य सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई।

सेना के अनुसार, बुधवार की दोपहर को हुई जवान की मौत का सैन्य अड्डे पर सुबह हुई गोलीबारी से कोई संबंध नहीं है।

सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘बठिंडा सैन्य अड्डे में 12 अप्रैल को शाम करीब साढ़े चार बजे गोली लगने से एक सिपाही की मौत हो गई। सिपाही बतौर संतरी तैनात था, उसके पास अपना सर्विस हथियार भी था।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘सिपाही के पास से उसकी ही राइफल की गोली का खोखा व कारतूस का डिब्बा बरामद हुआ है।’’

सेना के अनुसार, उसके सिर में गोली लगी थी। सैनिक को तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। वह 11 अप्रैल को ही छुट्टी से लौटा था।

सेना ने कहा, ‘‘यह कथित तौर पर आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटनावश गोली चलने का मामला भी हो सकता है। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

सेना ने कहा, ‘‘बठिंडा सैन्य अड्डे पर बुधवार को तड़के करीब साढ़े चार बजे हुई गोलीबारी से इसका कोई संबंध नहीं है।’’

बठिंडा कैंट के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) गुरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम जवान की मौत के बारे में सूचना मिली।

सिंह ने कहा, ‘‘हमें सेना ने घटना की सूचना दी और मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया यह दुर्घटनावश गोलीबारी का मामला प्रतीत होता है।’’

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान लघु राज शंकर के तौर पर हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User