पाली पावर हाउस में जल्द दूर होगी ओवरलोडिंग की समस्या, लगेगा 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर

Tuesday, August 4, 2026 - 21:18
Updated: 1 day ago
0
पाली पावर हाउस में जल्द दूर होगी ओवरलोडिंग की समस्या, लगेगा 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर

हरदोई।पाली विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। पाली पावर हाउस पर 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद उपकेंद्र की क्षमता बढ़ेगी और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार आएगा।

वर्तमान में पाली पावर हाउस से संचालित भरखनी-1, भरखनी-2, परेली, मालिकापुर समेत अन्य फीडरों पर क्षमता से अधिक विद्युत भार है। इसके चलते विभाग को ओवरलोडिंग कम करने के लिए अलग-अलग फीडरों पर बारी-बारी से करीब दो-दो घंटे की कटौती करनी पड़ रही है। इसका असर घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा किसानों, व्यापारियों और छोटे उद्यमियों पर भी पड़ रहा है।

क्षेत्र के लोग लंबे समय से उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। नया 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर लगने के बाद सभी फीडरों पर विद्युत भार का संतुलित वितरण हो सकेगा। इससे ओवरलोडिंग की समस्या काफी हद तक खत्म होगी और अनावश्यक बिजली कटौती में कमी आएगी। साथ ही उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) भजनलाल ने बताया कि पाली विद्युत उपकेंद्र पर 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने की शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही स्थापना का कार्य शुरू कराया जाएगा। ट्रांसफार्मर चालू होने के बाद सभी फीडरों पर विद्युत भार का संतुलित वितरण होगा, जिससे ओवरलोडिंग की समस्या दूर होगी और क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User