नोएडा के मामूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, दो की मौत; 100 से अधिक लोगों का रेस्क्यू
नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-66 के मामूरा इलाके में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में एक 26 वर्षीय महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग इमारत में खड़ी एक इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग के बाद लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। इमारत के सामने स्थित दूसरी बिल्डिंग से सीढ़ियां लगाकर 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार अमन ने बताया कि आग लगते ही उन्होंने शोर मचाकर लोगों को सतर्क किया, जिससे कई निवासी समय रहते इमारत से बाहर निकलने में सफल रहे।
हादसे में झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि उपचार के दौरान एक 26 वर्षीय महिला और एक पुरुष की मौत हो गई।
मौके पर फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डीसीपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। आग पर काबू पाने के बाद अब अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)