बाणगंगा, सोलानी नदियों में प्रदूषित जल छोड़ने के आरोप में उत्तराखंड की डिस्टिलरी पर प्राथमिकी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की भोपा थाना पुलिस ने पौराणिक धर्म नगरी शुक्र तीर्थ से होकर बहने वाली बाणगंगा और सोलानी नदियों में प्रदूषित जल छोड़े जाने के आरोप में उत्तराखंड के लक्सर कस्बे की राय बहादुर नारायण सिंह (आरबीएनएस) डिस्टलरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Saturday, March 18, 2023 - 14:30
0
बाणगंगा, सोलानी नदियों में प्रदूषित जल छोड़ने के आरोप में उत्तराखंड की डिस्टिलरी पर प्राथमिकी

मुजफ्फरनगर, 18 मार्च 2023, (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की भोपा थाना पुलिस ने पौराणिक धर्म नगरी शुक्र तीर्थ से होकर बहने वाली बाणगंगा और सोलानी नदियों में प्रदूषित जल छोड़े जाने के आरोप में उत्तराखंड के लक्सर कस्बे की राय बहादुर नारायण सिंह (आरबीएनएस) डिस्टलरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने मुजफ्फरनगर में पत्रकारों को बताया कि जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा के निर्देश पर उत्तराखंड के लक्सर शहर की आरबीएनएस डिस्टलरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-277 (जानबूझकर जलस्रोत को प्रदूषित करना) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

सिंह ने कहा कि आरबीएनएस डिस्टिलरी पर दो नदियों-बाणगंगा और सोलानी में कथित तौर पर प्रदूषित पानी छोड़ने का आरोप है।

उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर जिला उत्तराखंड से सटा हुआ है।

सिंह के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा जांच में पाया गया कि लक्सर की आरबीएनएस डिस्टलरी नदियों में प्रदूषित जल बहाने के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद डिस्टलरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User