नगर पालिका गुना द्वारा 825 किलो अमानक पॉलीथिन जप्त

गुना (आरएनआई) आज सांय नगर पालिका परिषद की प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री, स्वास्थ्य अधिकारी शिवराज सिंह सिकरवार, सेनेट्री इंस्पेक्टर विवेक श्रीवास्तव एवं स्टाफ द्वारा 850 किलो अमानत पॉलिथीन जप्त की तथा विक्रेता के विरुद्ध 11000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
निरीक्षण के दौरान नानाखेड़ी क्षेत्र में अमानत पॉलिथीन पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर स्वास्थ्य अधिकारी शिवराज सिंह सिकरवार एवं सेनेट्री इंस्पेक्टर विवेक श्रीवास्तव द्वारा जांच की गई जांच सही पाए जाने पर उन्होंने प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री को सूचना दी। सीएमओ खत्री ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर 850 किलो अमानत पॉलिथीन जप्त की तथा विक्रेता पर 11000 रुपये का जुर्माना किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने शहर के सभी विक्रेता एवं क्रेताओं से अमानत पॉलिथीन क्रय - विक्रय न करने की अपील की है, इससे पर्यावरण को हानि होती है।
उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि आप सभी बायोडिग्रेडेबल थैलों का उपयोग करें जो पर्यावरण को हानि नहीं पहुंचाती एवं इससे जानवरों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)