देश का विकास रोकने की इच्छुक ताकतें ‘आप’ के खिलाफ : अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि देश को विकास की राह पर आगे बढ़ने से रोकने की चाह रखने वाली सभी ‘‘राष्ट्र-विरोधी ताकतें’’ उनकी पार्टी के खिलाफ हैं।

Tuesday, April 11, 2023 - 13:00
0
देश का विकास रोकने की इच्छुक ताकतें ‘आप’ के खिलाफ : अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि देश को विकास की राह पर आगे बढ़ने से रोकने की चाह रखने वाली सभी ‘‘राष्ट्र-विरोधी ताकतें’’ उनकी पार्टी के खिलाफ हैं।

केजरीवाल ने 10 वर्ष की छोटी अवधि में ‘आप’ को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने को एक ‘‘चमत्कार’’ बताते हुए कहा कि यह दर्जा बड़ी जिम्मेदारी भी लाता है।

उन्होंने भारत को विश्व का नंबर एक देश बनाने के लिए लोगों से ‘आप’ में शामिल होने की अपील की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पार्टी मुख्यालय में एक संबोधन में कहा, ‘‘ देश को विकास की राह पर आगे बढ़ने से रोकने की चाह रखने वाली सभी राष्ट्र-विरोधी ताकतें ‘आप’ के खिलाफ है, लेकिन भगवान हमारे साथ है।’’

उन्होंने कहा कि ‘आप’ की विचारधारा तीन स्तंभों.. कट्टर ईमानदारी, कट्टर देशभक्ति और मानवता पर आधारित है। पार्टी का मकसद भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाना है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ यह ‘आप’ की विचारधारा को याद करने का समय है। ‘आप’ की विचारधारा के तीन स्तंभ कट्टर ईमानदारी, कट्टर देशभक्ति और मानवता है।’’

उन्होंने पार्टी का समर्थन करने और उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने में सहयोग व समर्थन करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।

केजरीवाल ने इस मौके पर जेल में बंद उनकी सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भी याद किया।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ के स्वयंसेवक जरूरत पड़ने पर जेल जाने को तैयार हैं और जिनको जेल जाने से डर लगता है वे पार्टी छोड़ सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User