दानिल मेदवेदेव ने एंडी मर्रे को हराकर कतर ओपन का खिताब जीता

दुनिया के दो पूर्व नंबर एक खिलाड़ियों के बीच हुए कतर ओपन टेनिस के फाइनल में दानिल मेदवेदेव ने एंडी मर्रे को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

Sunday, February 26, 2023 - 18:15
0
दानिल मेदवेदेव ने एंडी मर्रे को हराकर कतर ओपन का खिताब जीता
दानिल मेदवेदेव

दोहा, 26 फरवरी 2023, (आरएनआई)। दुनिया के दो पूर्व नंबर एक खिलाड़ियों के बीच हुए कतर ओपन टेनिस के फाइनल में दानिल मेदवेदेव ने एंडी मर्रे को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे मेदवेदेव ने शुरूआती सेट में 4-1 और दूसरे सेट में 3-1 की बढ़त के साथ दबदबा बनाया। मर्रे ने हालांकि दोनों सेट में इसके बाद शानदार वापसी की लेकिन मेदवेदेव को 17वां एकल खिताब जीतने से नहीं रोक सके।

मेदवेदेव ने पिछले सप्ताह रॉटरडैम में भी जीत हासिल की थी जिससे उनकी जीत का सिलसिला लगातार नौ मैचों का हो गया।

मर्रे का दोहा में यह रिकॉर्ड पांचवां फाइनल मुकाबला था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User