तीन करोड़ की रिश्वत मामले में IPS अधिकारी गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने तीन करोड़ रुपये की कथित रिश्वतखोरी के मामले में IPS अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। यह मामला नकली दवा रैकेट की जांच से जुड़ा है। आरोप है कि उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर एक कारोबारी को CBI जांच में राहत दिलाने का भरोसा दिया था।
CBI के अनुसार, कथित घटना के समय दीपक गहलावत नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) में क्षेत्रीय निदेशक के पद पर तैनात थे। उन पर आरोप है कि रिश्वत के बदले उन्होंने एजेंसी के अधिकारियों पर प्रभाव डालकर पुडुचेरी के कारोबारी एन. राजा को जांच में मनचाहा परिणाम दिलाने का आश्वासन दिया था।
मामले का खुलासा जून में CBI के ट्रैप ऑपरेशन के दौरान हुआ था। इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह और कथित बिचौलिये राजकुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।
CBI ने इस मामले में इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह, बिचौलिये राजकुमार और कारोबारी एन. राजा के खिलाफ FIR दर्ज की है। एजेंसी अब पूरे कथित रिश्वत नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)