जीक्यूजी, अन्य निवेशकों ने अडाणी समूह में हिस्सेदारी एक अरब डॉलर में खरीदी

अमेरिका स्थित निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स और कुछ अन्य निवेशकों ने अडाणी समूह की दो कंपनियों में प्रवर्तक समूह की कुछ हिस्सेदारी करीब एक अरब डॉलर में खरीद ली है।

Wednesday, June 28, 2023 - 14:00
0
जीक्यूजी, अन्य निवेशकों ने अडाणी समूह में हिस्सेदारी एक अरब डॉलर में खरीदी
अडाणी समूह

नयी दिल्ली, 28 जून 2023, (आरएनआई)। अमेरिका स्थित निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स और कुछ अन्य निवेशकों ने अडाणी समूह की दो कंपनियों में प्रवर्तक समूह की कुछ हिस्सेदारी करीब एक अरब डॉलर में खरीद ली है।

घटनाक्रम से परिचित सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह हिस्सेदारी थोक सौदों के जरिये बेची गई है। इस दौरान अडाणी समूह की मूल कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के 1.8 करोड़ शेयर यानी 1.6 प्रतिशत हिस्सेदारी एक ही सौदे में बेच दी गई।

इसके अलावा अडाणी ग्रीन एनर्जी के 3.52 करोड़ शेयर यानी 2.2 प्रतिशत हिस्सेदारी भी बेच दी गई है।

सूत्रों ने कहा कि अडाणी समूह के प्रवर्तक परिवार ने बुधवार को थोक सौदों के जरिये अपनी हिस्सेदारी बेची है।

सूत्रों के मुताबिक, थोक शेयर खरीदने वाले निवेशकों में जीक्यूजी भी शामिल है। इसने मार्च में भी अडाणी समूह की चार कंपनियों में हिस्सेदारी 1.87 अरब डॉलर में खरीदी थी। इसके अलावा मई में भी उसने समूह की कंपनियों में 40-50 करोड़ डॉलर का निवेश किया था।

हालांकि अडाणी समूह में निवेश करने वाले अन्य निवेशकों की पहचान अभी सामने नहीं आ पाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User