जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का भव्य अभिनंदन दिल्ली में सम्पन्न

Friday, May 22, 2026 - 10:05
0
जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का भव्य अभिनंदन दिल्ली में सम्पन्न

नई दिल्ली (आरएनआई) श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के जगतगुरु सनातन सम्राट परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के जगतगुरु पद अलंकरण उपरांत आज हिंदू महासभा भवन, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देशभर से पधारे सैकड़ों संत-महात्माओं, भक्तों, हिंदू महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी का पुष्पमालाओं एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साध्वी विश्व रूपा जी महामंडलेश्वर राजराजेश्वरानंद जी महाराज, जगद्गुरु प्रपन्नाचार्य जी महाराज, श्री चित्रगुप्ताचार्य जी महाराज (वृंदावन), राष्ट्र संत जय गोविंदाचार्य जी महाराज, महामंडलेश्वर संतोषानंद जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार भी व्यक्त किया,

हिंदू महासभा की ओर से मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा जी, संगठन मंत्री राजकुमार सिंह जी, हरियाणा से जगविजय सिंह लोधी जी, ग्रेटर नोएडा से रणवीर चौधरी प्रधान जी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन पुनिया जी तथा उत्तर प्रदेश पुलिस अधिकारी लक्ष्मी सिंह जी ने स्वामी जी को फूलमाला और प्रसाद भेंट कर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की एवं स्वामी जी से आशीर्वाद लिया,

इस अवसर पर परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा, गौ रक्षा एवं मंदिर रक्षा के लिए आगे आने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में फलाहारी बाबा जी, जो श्रीराम जन्मभूमि एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा के प्रमुख पक्षकार हैं, उनके साथ फरीदाबाद से नागर जी एवं वृंदावन की समाजसेविका सोनिया ठाकुर जी भी उपस्थित रही। इसी अवसर पर फलाहारी बाबा जी ने घोषणा की कि दिनांक 7 जून को आयोजित होने वाले विशाल सम्मेलन की अध्यक्षता जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज करेंगे।

तत्पश्चात स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे 7 जून को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को मजबूती प्रदान करें।

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार करते हुए शिवा गोस्वामी जी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तथा कुलदीप श्रीवास्तव जी को महामंत्री पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई। दोनों को निर्देश दिए गए कि वे शीघ्र प्रदेश, जिला एवं वार्ड स्तर तक दिल्ली में संगठन को सुदृढ़ करें तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त मेरठ से रमेश श्रीवास्तव जी ने सभी को मिष्ठान वितरण कराया, समाजसेवी श्री राजेंद्र मुरथलिया जी ने सभी को ढोकला खिलाया, गाजियाबाद से प्रमोद श्रीवास्तव जी को श्री चित्रगुप्त अखाड़ा परिषद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं भगवताचार्य श्री गौरव जी महाराज को चक्रेश्वर हिंदेश्वर महादेव पीठाधीश्वर घोषित किया गया। साथ ही बलिया के प्रसिद्ध गायक श्री पारस प्रजापति जी को प्रचारक नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. इंदिरा तिवारी, हरीश शर्मा जी, दिनेश जी, द्वारिका से श्री मुकेश सिन्हा जी तथा प्रयाग से कुश कुमार जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर राजराजेश्वरानंद जी महाराज ने कहा:

> "स्वामी चक्रपाणि जी महाराज हमारी आन, बान और शान हैं। वे धर्म की पताका को निरंतर ऊंचा उठा रहे हैं। इनके नेतृत्व में सनातन धर्म परम वैभव को प्राप्त करेगा।"

इस अवसर पर साध्वी विश्वरूपा जी, महामंडलेश्वर संतोष आनंद जी एवं जगतगुरु महाराज तथा अन्य संतों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में समय-समय पर गगनभेदी जयघोष, भजन-कीर्तन तथा आध्यात्मिक उद्बोधन होते रहे।

समारोह के अंत में स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने सभी संतों, महात्माओं, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिल्ली में शीघ्र ही “हिंदू स्वाभिमान यात्रा” निकालने की घोषणा की।

कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने स्वादिष्ट भोजन प्रसाद ग्रहण किया जिसकी व्यवस्था शिव गोस्वामी जी ने किया था, उपस्थित जनसमूह ने स्वामी जी के नेतृत्व में राष्ट्र एवं धर्महित में कार्य करने का संकल्प दोहराया कार्यक्रम में पवन कुमार, नीरू सहगल,ज्योति शर्मा कोहली, ममता सिंह, खुशी कौर, प्रीति शेरा, मीनाक्षी ,जयंती शर्मा, अर्चना झा, आऐसा जुल्का, पारुल सिंह, अविनाश, नंदू कांत मिश्रा, तीर्थ प्रकाश जी फरसा वाले बाबा , स्वाति शर्मा, सुरेंद्र स्वामी, नीरज शर्मा, अखाड़ा परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट जौनपुर,प्रमोद तिवारी, कौशल अग्रवाल ,राकेश जी समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User