चेक गणराज्य की जोड़ी ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला युगल खिताब जीता

चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा और बारबोरा क्रेजिसकोवा ने रविवार को यहां जापान की शुको आओयामा और एना शिबहारा को 6-4, 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल का खिताब जीता।

Sunday, January 29, 2023 - 17:15
0
चेक गणराज्य की जोड़ी ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला युगल खिताब जीता

मेलबर्न, 29 जनवरी 2023, (आरएनआई)। चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा और बारबोरा क्रेजिसकोवा ने रविवार को यहां जापान की शुको आओयामा और एना शिबहारा को 6-4, 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल का खिताब जीता।

चेक गणराज्य की जोड़ी ने इस जीत से ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में अपना विजय अभियान 24 मैच तक पहुंचा दिया है। यह उनका सातवां ग्रैंडस्लैम युगल खिताब है। उन्होंने दोनों सेट के शुरुआती गेम में जापानी जोड़ी की सर्विस तोड़ी।

चेक गणराज्य की जोड़ी ने पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन में महिला युगल का खिताब जीता था।

आओयामा और शिबहारा की जोड़ी 10वीं बार फाइनल में खेल रही थी लेकिन किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में यह उनका पहला फाइनल था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User