चार सौ ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार
हरदोई (आरएनआई) पिहानी पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर सोमवार को 410 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
प्राप्त विवरण में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अवैध नशीले पदार्थ के निर्माण/बिक्री/परिवहन करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 29 दिसंबर को थाना पिहानी के उप निरीक्छक शुभम सिंह और पुलिस बल द्वारा अनस खान पुत्र साबिर खान निवासी मोहल्ला खुरमुली कस्बा व थाना पिहानी और मो0 निसार पुत्र सरवर निवासी ग्राम अमिरता थाना पिहानी को 410 ग्राम अवैध अफीम सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना पिहानी पर मु0अ0सं0 535/25 धारा 8/18 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 एक्ट बनाम नामजद अभियुक्तगण उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)