घर में गूंजी किलकारी, लाडली लक्ष्मी इला का शुभ आगमन
मध्य प्रदेश (आरएनआई) हमारे परिवार के लिए यह अपार हर्ष और आशीर्वाद का क्षण है कि आज हमारे घर लाडली लक्ष्मी इला का शुभ आगमन हुआ। कार्तिकेय पिता बने और अमानत माँ बनीं। इस खुशी के साथ कोकिला अब दादी जी और मैं दादा कहलाए। परिवार में आनंद की यह लहर यहीं नहीं थमती—कुणाल और ऋद्धि चाचा-चाची बने, अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा बने।
यह हमारे लिए विशेष रूप से सौभाग्य का समय है—2025 में हमारे घर अमानत और ऋद्धि के रूप में दो बेटियों का आगमन हुआ, और 2026 में एक बार फिर बेटी इला ने घर को रोशन किया। नन्ही इला के आगमन से परिवार में प्रेम, उल्लास और मंगलकामनाओं की बहार है।
स्वागतम लक्ष्मी।
— साधना शिवराज
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)