गोवर्धन में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने कार को रौंदा, चालक की मौत; 4 घायल

रेखा शर्मा

Sunday, March 22, 2026 - 20:52
0
गोवर्धन में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने कार को रौंदा, चालक की मौत; 4 घायल

गोवर्धन (आरएनआई) ब्रज क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा गोवर्धन-बरसाना रोड पर पलसों गांव के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित सरकारी इलेक्ट्रिक बस ने श्रद्धालुओं की कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बस भी क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी से ब्रज दर्शन के लिए आए थे। हादसे में घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए हैं, जिनमें 29 वर्षीय शिवानी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

अन्य घायलों में आदित्री (4), चिवन्वय (9) और वैभव (12) शामिल हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User