कर्नाटक विकास का ‘पावरहाउस’ है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक विकास का ‘पावरहाउस’ है और कई क्षेत्रों में देश के लिए योगदान दे रहा है।

Monday, March 13, 2023 - 18:30
0
कर्नाटक विकास का ‘पावरहाउस’ है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नयी दिल्ली, 13 मार्च 2023, (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक विकास का ‘पावरहाउस’ है और कई क्षेत्रों में देश के लिए योगदान दे रहा है।

चुनावी राज्य कर्नाटक का दौरा करने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री ने यह बात कही।

कर्नाटक के मांड्या की अपनी यात्रा की झलकियां साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मांड्या अद्भुत है और लोगों ने उन्हें जो स्नेह दिया उसे वह हमेशा संजोकर रखेंगे।

एक नागरिक के ट्वीट के जवाब में, मोदी ने कहा, ‘‘कर्नाटक विकास का एक पावरहाउस है, जो कई क्षेत्रों में राष्ट्र के लिए योगदान दे रहा है।’’

उन्होंने कहा कि इस ‘‘महान राज्य’’ के लोगों की सेवा करना सम्मान की बात है।

प्रधानमंत्री ने रविवार को दक्षिण के इस राज्य की यात्रा के दौरान पुराने मैसूर क्षेत्र के मांड्या और उत्तरी कर्नाटक के धारवाड़ में दो जनसभाओं को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री ने करीब 16,000 करोड़ रुपये की मैसूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस-वे परियोजना सहित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User