कर्नाटक में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीड़ पर वापस बरसाए फूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मांड्या शहर में एक विशाल रोडशो के दौरान गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्होंने भी भीड़ में शामिल लोगों पर वापस फूलों की पंखुड़ियां फेंककर अपने उद्गगार जाहिर किये।

Sunday, March 12, 2023 - 19:30
0
कर्नाटक में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीड़ पर वापस बरसाए फूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मांड्या (कर्नाटक), 12 मार्च 2023, (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मांड्या शहर में एक विशाल रोडशो के दौरान गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्होंने भी भीड़ में शामिल लोगों पर वापस फूलों की पंखुड़ियां फेंककर अपने उद्गगार जाहिर किये।

मोदी ने रास्ते के दोनों ओर कतारबद्ध खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्हें अपनी कार के बोनट पर एकत्रित फूलों की पंखुड़ियों को उठाकर भीड़ पर फेंकते देखा गया। वह अपनी कार से उतरे और उनके स्वागत में प्रस्तुति देने वाले लोक कलाकारों से मिले।

प्रधानमंत्री देश को बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे समर्पित करने संबंधी कार्यक्रम के लिए इस जिले में हैं। इस परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग-275 के बेंगलुरु-निदाघट्टा-मैसुरु खंड को छह लेन का बनाना शामिल है।

करीब 118 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को लगभग 8,480 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित किया गया है। इससे बेंगलुरु और मैसुरु के बीच यात्रा का समय लगभग तीन घंटे से घटकर करीब एक घंटा 15 मिनट हो जाएगा।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पुराने मैसूरु क्षेत्र में अच्छी-खासी सीट जीतने पर ध्यान केंद्रित करती दिख रही है, जहां वह पारंपरिक रूप से कमजोर रही है। कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

मोदी के 1.8 किलोमीटर लंबे रोडशो के लिए पूरे रास्ते को भगवा रंग से सजाया गया। पूरे रास्ते पर भाजपा के झंडे, पोस्टर और बैनर लगाए गए।

अपनी कार के ‘रनिंग बोर्ड’ पर खड़े होकर मोदी ने सड़कों और आसपास की इमारतों पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। भीड़ में शामिल लोगों को ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाते देखा गया।

मांड्या जिला, पुराने मैसूरु क्षेत्र का एक प्रमुख हिस्सा है और यह पारंपरिक रूप से जनता दल सेक्युलर (जद-एस) का गढ़ रहा है। जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं और एक को छोड़कर सभी पर जद (एस) का कब्जा है। वोक्कालिंगा समुदाय बहुल इस जिले में कांग्रेस भी मजबूत है और भाजपा यहां अपने पैर पसारने की कोशिश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User