कबीर वाडी आश्रम समिति के अध्यक्ष बने भगवान लाल दैलवारकबीर वाडी आश्रम समिति के अध्यक्ष बने भगवान लाल दैलवार

Monday, June 1, 2026 - 19:36
Updated: 2 months ago
0
कबीर वाडी आश्रम समिति के अध्यक्ष बने भगवान लाल दैलवारकबीर वाडी आश्रम समिति के अध्यक्ष बने भगवान लाल दैलवार

गुना (आरएनआई) गुना में सर्वकोरी समाज की आमसभा में कबीर वाली आश्रम समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के चयन हेतु चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। सभा की अध्यक्षता समाज के सभा अध्यक्ष श्री मुन्नालाल पंत ने की।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कैलाश जी, किशोर जी (शिक्षक), राजेश दैलवार (एडवोकेट), गणेशाराम एवं संतोष कोरी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। अध्यक्ष पद के लिए आनंद बुनकर, रामेश्वर पंत एवं भगवान लाल दैलवार उम्मीदवार थे।

निर्वाचन अधिकारियों द्वारा तीनों प्रत्याशियों के नाम अलग-अलग पर्चियों पर लिखकर पात्र में डाले गए। इसके बाद एक छोटी कन्या द्वारा पर्ची निकाली गई, जिसमें भगवान लाल दैलवार का नाम आया। इसके पश्चात उपस्थित समाजजनों ने भगवान लाल दैलवार को सर्वसम्मति से कबीर वाली आश्रम समिति का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया।

भगवान लाल दैलवार के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। बैठक में आश्रम के विकास, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष भगवान लाल दैलवार ने कहा कि वे सभी समाजजनों को साथ लेकर आश्रम की प्रगति, सामाजिक एकता एवं जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में कबीर वाडी आश्रम समिति नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User