कछौना पुलिस को बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, संगठित अपराधों में था शामिल

Wednesday, January 7, 2026 - 20:12
Updated: 7 months ago
0
कछौना पुलिस को बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, संगठित अपराधों में था शामिल

कछौना, हरदोई (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर जिले की पुलिस द्वारा संगठित अपराध और टप्पेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में वुधवार को कछौना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी शमशाद पुत्र इस्लाम को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त शमशाद एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो आर्थिक लाभ के लिए टप्पेबाजी जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कछौना में उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार शमशाद का जनपद के विभिन्न थानों में पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ बघौली, कछौना और मल्लावां थानों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरोह का एक सदस्य पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश सिंह, उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक समीक्षा कटियार, हेड कांस्टेबल अखंड प्रताप सिंह, कांस्टेबल तूफान सिंह आदि पुलिस टीम ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्यवाई शुरू कर दी है। कछौना पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User