ऑस्कर में ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ का बोलबाला, सभी बड़े पुरस्कार किए अपने नाम

ऑस्कर में इस साल ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ का बोलबाला रहा... सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनने के साथ इसके लिए डेनियल क्वान तथा डेनियल स्कैनर्ट को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया और फिल्म की अदाकारा मिशेल योह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।

Monday, March 13, 2023 - 19:00
0
ऑस्कर में ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ का बोलबाला, सभी बड़े पुरस्कार किए अपने नाम

नयी दिल्ली, 13 मार्च 2023, (आरएनआई)। ऑस्कर में इस साल ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ का बोलबाला रहा... सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनने के साथ इसके लिए डेनियल क्वान तथा डेनियल स्कैनर्ट को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया और फिल्म की अदाकारा मिशेल योह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।

फिल्म ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के लिए ही, के ह्यू क्वान को सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता की श्रेणी में और जेमी ली कर्टिस को सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री की श्रेणी में पुरस्कार मिला। इसके अलावा फिल्म को सर्वश्रेष्ठ (ओरिजनल) पटकथा और सर्वश्रेष्ठ संपादित फिल्म का पुरस्कार भी मिला।

वहीं फिल्म ‘द व्हेल’ के लिए ब्रेंडन फ्रेज़र को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। फिल्म ‘द व्हेल’ को सर्वश्रेष्ठ मेकअप व हेयरस्टाइल की श्रेणी में भी पुरस्कार दिया गया।

योह (60) ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली एशियाई मूल की पहली अदाकारा बनीं। वह पिछले 20 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ सभी महिलाओं से यह कहना चाहूंगी कि किसी को भी आप खुद को यह बताने का मौका न दें कि आपका समय बीत गया है।’’

ऑस्कर में भारतीयों ने भी इस बार अपना डंका बजाया। भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत कर इतिहास रच दिया है। वहीं कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित तमिल के वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User