अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 234 वाहनों का चालान, 13 सीज
हरदोई। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग, परिवहन विभाग और गठित टास्क फोर्स द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 418 वाहनों की जांच की गई।
जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 234 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 13 वाहनों को सीज कर विभिन्न थानों की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।
कार्रवाई के दौरान 07 वाहनों से मौके पर ही ऑनलाइन चालान के माध्यम से 2 लाख 71 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं शेष 227 चालान किए गए वाहनों से नियमानुसार जुर्माना वसूली की प्रक्रिया जारी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)