8 वर्षीय बालिका से दुराचार के आरोपी पर दोष सिद्ध

15 को सुनाई जाएगी सजा, पोक्सो कोर्ट न्यायालय ने फिर रचा इतिहास

Tuesday, February 14, 2023 - 01:02
0
8 वर्षीय बालिका से दुराचार के आरोपी पर दोष सिद्ध

मथुरा। पोक्सो कोर्ट में एक बार फिर इतिहास रचा है। जनपद के चर्चित नाबालिग पीड़िता से बलात्कार के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट विपिन कुमार की अदालत ने आरोप पत्र दाखिल होने के एक महीने के अंदर आरोपी पर दोष सिद्ध हो गया है, जिसमें 15 फरवरी को सजा सुनाई जायेगी।

इस केस की सरकार की ओर से पैरवी कर रहीं स्पेशल डीजीसी पोक्सो कोर्ट श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि थाना जमुनापार में 3 जनवरी 2023 को आठ वर्षीय नाबालिग पीड़िता के साथ अभियुक्त सतीश ने 8 वर्षीय बालिका से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट विपिन कुमार की अदालत ने सोमवार को आरोपी पर दोष सिद्ध किया है, जिसमें 15 फरवरी को सजा सुनाई जायेगी।

स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि इस घटना की चार्ज सीट न्यायालय में 11 जनवरी 2023 को आई थी तथा इस अभियुक्त पर न्यायालय में 13 फरवरी को चार्ज लगाया गया था। इसमें अभियुक्त ने कई वकीलों को बदला, जिसके कारण न्यायालय ने उन वकीलों को भी समय दिया। यही नहीं इलाहाबाद बार काउंसिल के आह्वान पर मथुरा बार ने हड़ताल भी रखी तथा इस महीने कई बार कंडोलेंस भी हुई एवं अनेक छुट्टियां भी पड़ी अगर वर्किंग डे को जोड़ा जाए तो यह 20 दिन से पहले आरोप सिद्ध हुआ है। यही नहीं इस जघन्य कांड की शासन स्तर से ही नहीं प्रशासन स्तर से भी दिन-प्रतिदिन मॉनिटरिंग हो रही थी। अभियोजन अधिकारी भी प्रतिदिन निगाह बनाए हुए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User