20 साल पुराने मुआवजा मामले में जल संसाधन विभाग पर कुर्की, कोर्ट ने जब्त किया सामान
गुना (आरएनआई) जिला कोर्ट के न्यायालय से हुए आदेश पर जलसंसाधन विभाग के कार्यालय का सामान की गई कुर्की।
गुना में मुख्यालय पर्वजल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। 20 साल पुराने मुआवजा मामले में कोर्ट के आदेश के बावजूद भुगतान नहीं करने पर न्यायालय ने विभाग के दफ्तर की कुर्की कर दी।

कोर्ट टीम ने दफ्तर से कंप्यूटर, कुर्सियां, फर्नीचर और पंखे जप्त किए। यह कार्रवाई रेंझाई गांव के किसान को मुआवजा दिलाने के लिए की गई।
इस कुर्की के दौरान न्यायालय से मचकुरी,पुलिस फोर्स के साथ कार्यालय का स्टाफ मौजूद था।
अब करीब 1 लाख रुपये की वसूली के लिए जप्त सामान की नीलामी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)