होली के रंगों में सराबोर हुआ देश, जमकर मनाया जा रहा जश्न; देखें रंगोत्सव की झलकियां

Wednesday, March 4, 2026 - 15:44
0
होली के रंगों में सराबोर हुआ देश, जमकर मनाया जा रहा जश्न; देखें रंगोत्सव की झलकियां

नई दिल्ली (आरएनआई)। देशभर में आज रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। सुबह होते ही शहर-शहर अबीर-गुलाल की रंगत में रंग गए। सड़कों, गलियों और चौक-चौराहों पर रंगों की बौछार के साथ ‘होली है’ के जयघोष गूंज उठे। लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दे रहे हैं और प्रेम, सद्भाव व भाईचारे का संदेश साझा कर रहे हैं।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने पार्टी मुख्यालय कमलालयम में कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। रंग-गुलाल के बीच उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा के संतों ने पारंपरिक अंदाज में होली खेली। धार्मिक अनुष्ठानों और भजनों के बीच संतों ने एक-दूसरे को रंग लगाया।

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है, जहां सभी भेदभाव मिटाकर लोग एक-दूसरे से मिलते हैं। उन्होंने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग होली मनाई और कहा कि यह प्यार, उत्साह और भाईचारे का पर्व है, जिसे मिलकर मनाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रंगों की फुहार और भक्ति गीतों के बीच लोगों ने जमकर होली खेली और एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटी।

ओडिशा के पुरी में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर होली मनाई। उन्होंने कहा कि जैसे पानी में रंग मिलकर एक हो जाता है, वैसे ही आज पूरा देश एकजुट होकर इस पर्व को मना रहा है। भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ रंगोत्सव की रौनक हर ओर देखने को मिल रही है।

देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आ रही तस्वीरें यह दर्शा रही हैं कि होली का यह पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूत करने और समाज में सौहार्द बढ़ाने का अवसर भी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User