हरदोई में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज, डीएम-एसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
हरदोई (आरएनआई)। जनपद में ईद-उल-अजहा के पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। गुरुवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौके पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही जामा मस्जिद एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मस्जिद परिसर के बाहर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रही, वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने नमाजियों से शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश और प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

प्रशासन की सक्रियता और पुलिस की मुस्तैदी के चलते जनपद में ईद का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)