हरदोई के उपसंचालक चकबंदी व बंदोबस्त अधिकारी समेत आठ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Sunday, January 4, 2026 - 16:22
Updated: 7 months ago
0
हरदोई के उपसंचालक चकबंदी व बंदोबस्त अधिकारी समेत आठ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

हरदोई (आरएनआई) चकबंदी के दौरान खेतों के बंटवारे को लेकर एक युवक ने 20 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। पीड़ित युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि उपसंचालक चकबंदी (डीडीसी), बंदोबस्त अधिकारी (एसओसी) और अन्य छह लोगों ने उनके पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाया। पिता का दावा है कि अधिकारियों ने खेत का बंटवारा सही तरीके से न करने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो में उसने बताया कि चकबंदी के दौरान उसके खेत में अनधिकृत कब्जा करने की कोशिश की गई और उसके साथ बदसलूकी हुई। युवक ने बताया कि उसे अन्य जगह का खेत देने के बहाने दबाव डाला गया और इस मामले को लेकर विरोध किया तो उसे धमकियां दी गई।

पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी ओर से खेत का मालिकाना हक पूरी तरह से स्पष्ट था, लेकिन अधिकारियों ने उसे गलत तरीके से बदलने का दबाव डाला। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने 50 हजार रुपये की मांग की और पुत्र राजू उर्फ राजकुमार को लगातार मानसिक दबाव में रखा।

कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने के बाद परिवार ने आठ लोगों के खिलाफ प्रार्थमिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों के बयान लिए जा रहे हैं और घटना के पूरे सच का पता लगाने के लिए सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई और मौके की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User