‘हम पाकिस्तान से सामान्य पड़ोसियों जैसे संबंध चाहते हैं पर इसके लिये आतंक मुक्त माहौल होना चाहिए’

भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ के एक विदेशी मीडिया संगठन को दिये गये इंटरव्यू में भारतीय नेतृत्व के साथ बातचीत की पेशकश की गंभीरता पर सवाल उठाये और अपने पुराने रुख को दोहराते हुए गुरुवार को कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ ऐसे सामान्य संबंध चाहता है जिसमें आतंकवाद, दुश्मनी एवं हिंसा की कोई जगह नहीं हो।

Thursday, January 19, 2023 - 23:15
0
‘हम पाकिस्तान से सामान्य पड़ोसियों जैसे संबंध चाहते हैं पर इसके लिये आतंक मुक्त माहौल होना चाहिए’
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची

नयी दिल्ली, 19 जनवरी 2023, (आरएनआई)। भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ के एक विदेशी मीडिया संगठन को दिये गये इंटरव्यू में भारतीय नेतृत्व के साथ बातचीत की पेशकश की गंभीरता पर सवाल उठाये और अपने पुराने रुख को दोहराते हुए गुरुवार को कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ ऐसे सामान्य संबंध चाहता है जिसमें आतंकवाद, दुश्मनी एवं हिंसा की कोई जगह नहीं हो। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां नियमित ब्रीफिंग में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के संयुक्त अरब अमीरात के एक चैनल को दिये इंटरव्यू पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर कहा, ‘‘हमने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की टिप्पणी देखी और यह भी देखा कि उनके प्रधानमंत्री कार्यालय ने बाद में एक स्पष्टीकरण भी जारी किया।

कुछ और नेताओं के बयान भी देखें हैं। इसलिए मैं आश्वस्त नहीं हूँ कि उनका सही बयान क्या है।'' श्री बागची ने कहा, ‘‘हमारा रुख शुरू से यह रहा है कि हम पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी देश जैसे संबंध चाहते हैं लेकिन इसके लिए एक अनुकूल माहौल होना चाहिए जिसमें आतंकवाद, हिंसा एवं दुश्मनी न हो। अभी हमारा रुख यही है।'' पाकिस्तान में खाद्यान्न संकट गहराने के मद्देनज़र मानवीय आधार पर आटा एवं अन्य खाद्य वस्तुएं भेजने के बारे में एक सवाल के जवाब में श्री बागची ने कहा कि उन्हें इस बारे में अभी कोई सूचना या जानकारी नहीं है।

अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान के भारत के साथ औपचारिक कूटनीतिक संबंध स्थापित करने के अनुरोध के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा कि अभी दोनों देशों के बीच कोई कूटनीतिक औपचारिक संबंध नहीं है। काबुल में भारत का राजदूत नहीं है, वहां केवल हमारी तकनीकी टीम है। उन्होंने कहा कि न तो तालिबान ने ऐसा कोई अनुरोध किया है और न ही हमने किसी को भेजा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User