सैफुल्लाह आतंकी नेटवर्क पर बड़ा वार: ग्रुप के सफाए के बाद तीन ओवर ग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार

Wednesday, July 29, 2026 - 14:17
0
सैफुल्लाह आतंकी नेटवर्क पर बड़ा वार: ग्रुप के सफाए के बाद तीन ओवर ग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में सैफुल्लाह आतंकी ग्रुप के खात्मे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसके मददगारों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) के नेटवर्क पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। पिछले पांच महीनों में तीन कथित सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि आतंकियों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसने मदद और लॉजिस्टिक समर्थन उपलब्ध कराया।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार कठुआ से लेकर किश्तवाड़ तक करीब 18 महीने तक सक्रिय रहे सैफुल्लाह आतंकी ग्रुप के सफाए के बाद अब उसके पूरे सपोर्ट सिस्टम को खत्म करने पर फोकस किया जा रहा है। जांच के दौरान उन लोगों की पहचान की जा रही है जिन्होंने आतंकियों को ठिकाना, संसाधन, आवाजाही या अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई।

किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नरेश सिंह ने बताया कि आतंकवादियों को सहायता और सुविधाएं मुहैया कराने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच और गिरफ्तारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User