शाहाबाद:समाधान दिवस में 60 शिकायतें आईं, नौ शिकायतों का निस्तारण किया गया
शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम अवनीश कुमार ने की। इस मौके पर पुलिस और राजस्व से संबंधित 60 शिकायत आईं जिनमें से नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर एसडीएम अवनीश कुमार ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता से कार्य करें। निर्धारित समय के अंदर मौके पर जाकर शिकायत का सत्यापन करें और उसके बाद ही निस्तारण करें। एसडीएम ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली किसी भी शिकायत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम अवनीश कुमार ने कहा है लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को हर हाल में दंडित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)