विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद के साथ जी20 से जुड़े मुद्दों, जलवायु चुनौतियों पर चर्चा की

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद से मुलाकात की और जी20 से जुड़े मुद्दों, टिकाऊ विकास लक्ष्य की स्थिति और जलवायु चुनौतियों के बारे में चर्चा की।

Tuesday, July 4, 2023 - 13:00
0
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद के साथ जी20 से जुड़े मुद्दों, जलवायु चुनौतियों पर चर्चा की

नयी दिल्ली, 4 जुलाई 2023, (आरएनआई)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद से मुलाकात की और जी20 से जुड़े मुद्दों, टिकाऊ विकास लक्ष्य की स्थिति और जलवायु चुनौतियों के बारे में चर्चा की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘आज सुबह नयी दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद से मुलाकात की । जी20 से जुड़े मुद्दों, टिकाऊ विकास लक्ष्य की स्थिति और जलवायु चुनौतियों के बारे में चर्चा की।’’

अमीना जे मोहम्मद 3-5 जुलाई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान उनका विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, विदेश राज्य एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और जी20 में भारत के शेरपा अमिताभ कांत के साथ बैठक का कार्यक्रम है।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव के रूप में जनवरी 2022 में पुन: नियुक्त किये जाने के बाद अमीना जे मोहम्मद की यह पहली भारत यात्रा है।

उनका बेंगलुरू जाने का भी कार्यक्रम है जहां वे महत्वपूर्ण सूचना प्रौद्योगिकी शोध संस्थानों, उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ डिजिटल प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगी जिन्हें वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) की विकास चुनौतियों से निपटने में अपनाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User