वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिंह के निधन पर पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
कछौना, हरदोई (आरएनआई) वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व जिला अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरदोई के अखिलेश सिंह का आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत व शिक्षक समाज, सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना की सूचना पर हर व्यक्ति स्तब्ध है। अखिलेश सिंह वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद, डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष की मंगलवार की सुबह 4:00 बजे तबीयत बिगड़ने पर हरदोई के बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ को रेफर कर दिया। इसी दौरान निधन हो गया। अखिलेश सिंह लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े रहे। वह मृदुभाषी, मिलनसार, सबको साथ लेकर चलने वाले सकारात्मक पत्रकारिता के समर्थक, निष्पक्ष ईमानदार व पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखने वाले व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में अपूर्णीय क्षति है। इसी निधन की खबर से कछौना के पत्रकार साथियों ने कछौना के जनता इंटर कॉलेज में शोक सभा की। वरिष्ठ पत्रिका धनीराम श्रीवास्तव ने उनके जीवन व कर्तव्यों पर प्रकाश डाला, आज के युवा पत्रकार साथियों के लिए उनका जीवन एक प्रेरणा स्रोत है। पत्रकार मनोज तिवारी ने कहा पत्रकारिता जगत में उनकी कमी हमेशा रहेगी। पत्रकार राम शंकर आजाद ने कहा वह पत्रकार साथियों के संरक्षक के रूप में हमेशा खड़े मिलते थे। इस अवसर पर पत्रकार साथी अजय सिंह, आशू सिंह, पी०डी० गुप्ता, मोहित द्विवेदी, अंकित वर्मा (राजकुमार) सहित पत्रकार साथी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

