मोहन कैबिनेट से बाहर हो सकते हैं कैलाश विजयवर्गीय? संघ मुख्यालय तलब, सियासी गलियारों में हलचल
भोपाल (आरएनआई) एमपी सरकार के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छुट्टी पर चल रहे हैं। छुट्टी के दिनों में भी उन्हें चैन नहीं हैं। कभी साधु-संतों की शरण में दिख रहे हैं तो कभी कहीं और। सियासी गलियारों में जो चर्चा है, उसके मुताबिक उनके समय ठीक नहीं हैं। पार्टी के संगठन मंत्री के बाद उन्हें भोपाल स्थित आरएसएस मुख्यालय में समिधा में तलब किया गया था। वह समिधा पहुंचे थे। इस दौरान आधे घंटे तक संघ के साथ उनकी बातचीत हुई है। बताया जा रहा है कि मोहन कैबिनेट से कैलाश विजयवर्गीय आउट हो सकते हैं।
दरअसल, इंदौर की घटना से कैलाश विजयवर्गीय की छवि को डेंट पहुंचा है। उसके बाद से ही पार्टी उनसे दूरी बनाने लगी है। कैलाश विजयवर्गीय 15 अगस्त के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए। इस दौरान उन्होंने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। एक चर्चा यह भी है कि कैलाश विजयवर्गीय फिर से केंद्र की राजनीति में शिफ्ट हो सकते हैं। उन्हें संगठन में कोई जिम्मेदारी साधे हुए हैं। इसलिए अभी वह एकदम खामोश हैं। मीडिया से भी नहीं बात करते हैं।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि कैलाश विजयवर्गीय अपनी तरफ से कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



