मुजफ्फरपुर में औराई, कटरा और गायघाट में मंडराया बाढ़ का खतरा, बागमती नदी उफनाई
मुजफ्फरपुर : नेपाल के तराई क्षेत्रों और बिहार में लगातार हो रही बारिश का असर अब उत्तर बिहार के नदियों में साफ दिखने लगा है. वही लगातार बारिश की वजह से मुजफ्फरपुर के बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से कटरा, औराई और गायघाट प्रखंडों के कई पंचायतों में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा. इधर बागमती का बढ़ता जलस्तर अब निचले इलाकों तक पहुंचने लगा है, पानी में हो रही वृद्धि से निचले इलाकों और खेत -चौर में दबाव बढ़ रहा है.
वही कटरा प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग कटरा पीपापुल के दोनो अप्रोच पथ पर पानी का दबाव बढ़ जाने से वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो चुका है. जिससे ग्रामीण और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. लोगो को प्रखंड मुख्यालय का सफर तय करने के लिए कई किलोमीटर तक घूम के जाना पड़ता है. इसका सबसे अधिक असर मरीजों, विद्यार्थियों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों पर पड़ रहा है.
वही बागमती नदी के पेटी में पानी का दबाव बढ़ने से औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड के कई पंचायतों में खतरा मंडराने लगा तो नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगो की भी चिंता बढ़ा दी है. हालाकि अब तक बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न नही हुई है लेकिन संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और पूरी तरह जलस्तर पर नजर बनाई हुई है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)