महिला आरक्षण को लेकर धरना प्रदर्शन

Saturday, March 11, 2023 - 21:34
0
महिला आरक्षण को लेकर धरना प्रदर्शन
महिला आरक्षण को लेकर धरना प्रदर्शन
महिला आरक्षण को लेकर धरना प्रदर्शन
महिला आरक्षण को लेकर धरना प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 11 मार्च 2023, (आरएनआई)। संसद एवं राज्य विधानमंडलों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर जंतर मंतर पर कल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पुत्री एवं भारत जागृति संस्था के संस्थापक अध्यक्षा श्रीमती कल्वाकुन्तला कविता की अगुवाई में इस धरना-प्रदर्शन में 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार इस विधेयक को वर्ष 2010 में राज्य सभा में पारित किया गया था, लेकिन लोक सभा में पारित होना लंबित है। इसके बाद के वर्षो में इसे कानूनी रूप दिए जाने की कोशिशें लंबित है। 

राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कल बिहार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक और वरिष्ठ नेता संजय कनोजिया के नेतृत्व में अनेक लोगों ने हिस्सा लिया।

श्री कनोजिया ने कहा कि संसद के !!चालू सत्र में इस विधेयक को पारित किया जाना चाहिए। हालांकि बदलते समय में इस विधेयक के धूर विरोधी भी अब इसका समर्थन करने लगे हैं।एल.एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User