महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम में गूंजा श्री हरिनाम संकीर्तन

Tuesday, July 14, 2026 - 12:16
Updated: 20 days ago
0
महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम में गूंजा श्री हरिनाम संकीर्तन

हाथरस,निस्वार्थ सेवा संस्थान (रजि.) द्वारा अपनी मासिक सेवा गतिविधियों के अंतर्गत आगरा रोड स्थित वृद्धाश्रम में श्री हरिनाम संकीर्तन का भक्तिमय आयोजन किया गया। प्रत्येक माह की भांति इस माह भी आयोजित कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस बार का संकीर्तन विशेष रूप से आगामी महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का विशेष वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता चौधरी रहीं। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीयता के साथ बातचीत की, उनका हालचाल जाना तथा उनके साथ समय व्यतीत किया। उन्होंने बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि बुजुर्गों के साथ समय बिताना, उनका सम्मान करना और उन्हें अपनापन देना सबसे बड़ी मानव सेवा है।उन्होंने निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज में संवेदनशीलता और सेवा की भावना को मजबूत करती हैं।

संकीर्तन के दौरान “जगन्नाथ चक्का नयन” तथा अन्य मधुर भजनों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर धुनों पर वृद्धाश्रम के बुजुर्ग भाव-विभोर होकर झूम उठे। कई बुजुर्गों ने नृत्य कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और सभी ने एक स्वर में हरिनाम का संकीर्तन किया। पूरा परिसर भक्ति, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया। संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि निस्वार्थ सेवा संस्थान प्रत्येक माह वृद्धाश्रम में श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन करता है, ताकि वहां रहने वाले बुजुर्गों को आध्यात्मिक आनंद, मानसिक शांति और पारिवारिक स्नेह का अनुभव हो सके। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में खुशियां, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना भी है। आगामी महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर आयोजित यह संकीर्तन सभी के लिए यादगार और प्रेरणादायक रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी बुजुर्गों को प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता चौधरी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता का संस्था की ओर से पटका पहनाकर सम्मान किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने संस्था के इस सेवा कार्य की प्र9शंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। इस अवसर पर निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरूण राघव, सह सचिव निश्कर्ष गर्ग, ध्रुव कोठीवाल, सतेंद्र मोहन, स्वदेश वार्ष्णेय, अवधेश कुमार बंटी, दीपांशु वार्ष्णेय, लोकेश सिंघल, विशाल सोनी, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, यश वार्ष्णेय, सुनील कुमार, अतीश अग्रवाल, शिवम सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User