महानदी में उफान से बाढ़ जैसे हालात, कई गांवों में अलर्ट; लोगों को मकान खाली करने की सलाह
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ सहित प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण महानदी और मांड नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई गांवों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और मकान खाली करने की सलाह दी है।
प्रशासन के अनुसार, महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से पांच गांवों के प्रभावित होने की आशंका है। इसके चलते प्रशासन की टीमें गांवों में पहुंचकर लोगों को सतर्क कर रही हैं और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी कर रही हैं।
लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी किनारे स्थित खेतों में पानी भरना शुरू हो गया है। कई निचले इलाकों के साथ-साथ मंदिर परिसर भी जलमग्न होने लगे हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी और नालों के आसपास जाने से बचें, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)