मनाली में दर्दनाक सड़क हादसा, मनालसू नाले में गिरी जिमनी; दो युवकों की मौत, तीन घायल
मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित ओल्ड मनाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक जिमनी वाहन अनियंत्रित होकर मनालसू नाले में गिर गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार, होटल प्रबंधक जयंत तिवारी, निवासी झलोड़ी (जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड), ने रात करीब एक बजे वाहन गिरने की तेज आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि काले रंग की जिमनी (एचपी-26ए-0011) सड़क से नीचे मनालसू नाले में गिरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
हादसे में 32 वर्षीय रोहित कुमार, निवासी झीड़ी (जिला मंडी), और करूण बौद्ध, निवासी बजौरा (जिला कुल्लू), की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार विवेक, नरेश कुमार और उर्मिला घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों का इलाज जारी है।
डीएसपी केडी शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर नाले में गिरा। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)