भीषण सड़क हादसा: ललितपुर के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल

Monday, May 4, 2026 - 19:12
Updated: 3 months ago
0
भीषण सड़क हादसा: ललितपुर के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। कालपी क्षेत्र के चौरासी गुम्बद के पास हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई,जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार,ललितपुर के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिवार के साथ अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे। सुबह करीब 6 बजे चालक को अचानक झपकी आ गई,जिससे कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

 मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई,जबकि 2 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में शशिकांत तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना जबरदस्त था कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं,मृतकों में शशिकांत तिवारी,कृष्णकांत नायक,दीपक तिवारी,हरिमोहन तिवारी,भूषण तिवारी और अंशुल तिवारी शामिल हैं। सभी महरौनी, ललितपुर के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User