भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की पहल, मानवता का दिया संदेश

Wednesday, April 22, 2026 - 21:29
Updated: 3 months ago
0
भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की पहल, मानवता का दिया संदेश

गुना (आरएनआई) भीषण गर्मी के इस दौर में जहां तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं पक्षियों के सामने पानी की भारी कमी एक गंभीर समस्या बनकर उभर रही है। ऐसे समय में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह अपने घर, छत, आंगन या आसपास के स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करे।ये बात भाजपा नेताओ ने पार्टी के कैंट मंडल अध्यक्ष की पहल पर जागरूक नागरिकों के समूह आयोजित  कार्यक्रम के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में जल की कमी के कारण अनेक पक्षी प्यास से दम तोड़ देते हैं। यदि हम छोटे-छोटे प्रयास करें—जैसे मिट्टी के बर्तन, कटोरी या परिंडे में साफ पानी भरकर खुले स्थान पर रखें—तो हम हजारों पक्षियों का जीवन बचा सकते हैं।आइए, इस गर्मी में हम सभी मिलकर एक छोटा सा प्रयास करें और पक्षियों के जीवन को बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।आमजन से भी अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User